फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mouni Baba campaigning for votes by gesture and not by speaking in Mathura

यूपी चुनाव 2022: बोलकर नहीं इशारे से वोट मांग रहे मौनी बाबा, मथुरा की छाता सीट से किया नामांकन

Sat, 22 Jan 2022 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 05:35 PM IST
सार

मौनी फलहारी बापू ने 12 वर्ष तक मौन धारण करने का व्रत ले रखा है। नामांकन दाखिल करते समय बाबा ने अधिकारियों से भी इशारों में ही बात की और अपना नामांकन दाखिल किया। 

विज्ञापन
Mouni Baba campaigning for votes by gesture and not by speaking in Mathura
छाता सीट से प्रत्याशी मौनी बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। मथुरा जिले की छाता विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना का उम्मीदवार बताने वाले गांव गोहारी के मौनी बाबा बापू ने अंतिम दिन नामाकंन किया। बाबा ने पिछले साढ़े 11 वर्ष से मौन धारण कर रखा है। वह बोल कर नहीं बल्कि लिखकर एवं इशारों से मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

बाबा जनार्दन के शिष्य मौनी बापू यहां गांव के मंदिर में रहकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। वह ब्रज में रहकर पिछले साढ़े 11 वर्ष से मौन धारण किए हुए हैं। कोसीकला में पशुपति फैक्टरी के सामने भी उनका आश्रम है। भगवा धारण कर रहने वाले मौनी फलहारी बापू ने 12 वर्ष तक मौन धारण करने का व्रत ले रखा है। नामांकन दाखिल करते समय बाबा ने अधिकारियों से भी इशारों में ही बात की और अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन में खर्च किए 10 हजार रुपये
मौनी बाबा ने साथ मौजूद अन्नू अग्रवाल ने बताया कि बाबा क्षेत्र का विकास कराने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। बापू ने इशारों में बताया कि उनके पास 55 हजार रुपये थे, जिसमें से 10 हजार रुपये नामांकन में खर्च कर दिए। बाकी बचे 45 हजार रुपयों से एफडी करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नू ने बताया कि मौनी बाबा बापू 2019 में लोकसभा के लिए, 2017 में छाता विधानसभा से नामांकन किया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था। अब एक बार फिर वह चुनाव मैदान में हैं। मन में जनता की सेवा करने के बारे में आया, जिसके बाद बाबा ने राजनीति के जरिए जनता की सेवा करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed