{"_id":"6b0b14f89a3ea0ad890de0f2","slug":"motorcyclists-rob-mobile-phone-on-fatehabad-road-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: फतेहाबाद रोड पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल, युवक ने किया पीछा; भाग निकले शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: फतेहाबाद रोड पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल, युवक ने किया पीछा; भाग निकले शातिर
Sat, 28 Nov 2026 11:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रहे युवक का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाश झपट ले गए। वह पीछा करने के लिए काफी दूर तक दौड़ा, शोर भी मचाया लेकिन बदमाश भाग गए। तेलीपाड़ा निवासी नितेश ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब छह बजे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रैंड एंपायर के पास की है। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और शोर मचाया लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पैर से नंबर प्लेट ढक ली। इससे वह नंबर नोट नहीं कर सके। एसीपी यतेंद्र नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
