{"_id":"6068a51f8ebc3ee64f1cea43","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-kasganj-news-agr487197354","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र में ग्राम प्रतापपुर के निकट एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार कमल सिंह (42) पुत्र लालाराम निवासी जमालपुर सहावर हुआ। वह अपनी रिश्तेदारी में मोहन नगला बाइक से गया हुआ था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से वापस आ रहा था। जब वह प्रतापपुर के निकट पहुंचा तो उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव के पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।