{"_id":"648615b8072330b34d066054","slug":"mother-son-injured-in-tempo-and-loader-collision-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-372-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टेंपो व लोडर की टक्कर में मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टेंपो व लोडर की टक्कर में मां-बेटा घायल
Mon, 12 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमांपुर। कासगंज मार्ग पर एक टेंपो तथा लोडर में आमने सामने हुई टक्कर की घटना में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की सुबह टेंपो सवारियों को लेकर कासगंज की ओर जा रहा था। लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर करसाना गांव के पास सामने से आ रहे लोडर से टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में नीरज (30) पत्नी जिग्नेश एवं उसका पुत्र दिग्विजय (8) वर्ष घायल हुए। मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस घटना के बाबत पुलिस को कोई जानकारी नहीं। पुलिस के अनुसार उन्हें कोई तहरीर आदि नहीं मिली हैं।