फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother sold two sons for 60 thousand rupees after father death in mathura

Mathura : पिता की हत्या के बाद मां ने दो बेटों को 60 हजार रुपये में बेचा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Sun, 17 Jul 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 12:27 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला अपने पति की हत्या के मामले में भी आरोपी है।  

विज्ञापन
Mother sold two sons for 60 thousand rupees after father death in mathura
गोवर्धन थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में पिता की मौत के बाद मां ने दो बेटों को बेच दिया। एक व्यक्ति ने आरोपी मां सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने बेचे गए दोनों बच्चों की बरामदगी की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुभाष नाथ की शादी किरण देवी के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। 20 जुलाई 2020 को सुभाष नाथ की षड्यंत्र के तहत सुसराल नगला बरका खेरागढ़ (आगरा) में हत्या कर दी गई। इसका मुकदमा पत्नी किरण देवी, रमेश, सुरेश आदि के खिलाफ चल रहा है। 

विज्ञापन

60 हजार रुपये में बेचे दोनों बेटे 

नाबालिग दो पुत्र किरण देवी के पास रहते हैं, जबकि एक पुत्र दादा-दादी के साथ नगला सपेरा गोवर्धन ब्राह्मणान में रहता है। आरोप है कि पिता सुभाष नाथ की मौत के बाद 20 मार्च 2022 को मां किरण देवी, सुरेश, रमेश, मीरा, रवि निवासी नगला बरका ने 60 हजार रुपये में नाबालिग दोनों बेटों को बेच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

दोनों बच्चों को रामवीर उर्फ कुलदीप निवासी पानीपत (हरियाणा) ने खरीदा है। शिकायतकर्ता ब्रजेश नाथ ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर आरोपी मां सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के बेचने के संबंध में कोर्ट के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed