फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother murder for alcohol intoxication subsided son cried bitterly

शराब की लिए मां की हत्या: नशा उतरा तो  फूट-फूटकर रोया बेटा, बोला- बहुत बड़ी गलती हो गई

Thu, 11 May 2023 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 01:53 PM IST
सार

जगदीशपुरा क्षेत्र में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने डंडा मारकर अपनी मां की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया  है। 
 

विज्ञापन
Mother murder for alcohol intoxication subsided son cried bitterly
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र ने नगला बेर में मंगलवार रात को बेटे ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मां की डंडा मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब उसे पकड़ा, वो नशे की हालत में था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह नशा उतर जाने पर पुलिस ने उसे मां की मौत के बारे में बताया तो फूट-फूटकर रोया।

विज्ञापन

परचून की दुकान चलाती थी महिला 

नगला बेर निवासी जयदेवी (60) की घर में परचून की दुकान थी। पति मुन्नालाल गार्ड हैं। बेटा पंकज कुछ काम नहीं करता। नशे का आदी है। उसे पत्नी छोड़कर चली गई है। मंगलवार शाम को मुन्नालाल काम पर गए थे। बेटा पंकज घर में था। मां ने उसे जगाया तो वह उनसे शराब के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर झगड़ा करने लगा। इस पर मां डंडा ले आई। पंकज ने मां से डंडा छीन लिया और सिर में मार दिया। मां के गिरने पर वो घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद लौटा। जयदेवी फर्श पर पड़ी थीं। सिर से खून बह रहा था। वह रोने लगा। पड़ोसी पहुंचे तो जयदेवी की मौत होने का पता चला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा उतरा तो फूट-फूटकर रोया 

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपी बेटा नशा उतरने पर रोने लगा। यही कह रहा था कि उसने क्या कर दिया। वह कभी ऐसा नहीं करना चाहता था। वह खुद को भी नुकसान पहुंचाना चाहता था। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा। अब बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - गुम हो गया दवा कारोबारी का पूरा परिवार: नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य, आगरा लौटे और फिर लापता...

इसलिए पड़ोसी नहीं गए थे घर पर 

पुलिस को परिजन ने बताया कि आठ साल पहले पंकज के सिर में चोट लगी थी। उसका इलाज चला था। वह कई बार गुस्सा करने लगता था। शराब के लिए परेशान रहता था। वह मां से रुपये मांगता था। नहीं देने पर झगड़ने लगता था। घटना के समय भी पड़ोसियों को आवाज आ रही थीं। मगर, रोजाना का झगड़ा समझकर कोई अंदर नहीं गया।

ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed