{"_id":"65df77000e6ed2e2d0082b05","slug":"mother-living-at-daughters-house-dies-police-sends-body-for-postmortem-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-111860-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटी के घर रह रही मां की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटी के घर रह रही मां की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Wed, 28 Feb 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर गेट क्षेत्र के नगला बीच गांव में बेटी के घर पर रहने वाली वृद्धा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इस मामले में पुत्रवधू की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगला बीच निवासी देवावती (70) की मौत अपनी बेटी सुनीता के घर पर हुई। वृद्धा देवावती बीते 15 दिनों से अपनी पुत्री के घर पर रह रही थी। जिसकी मंगलवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुत्रवधू विमला देवी मौके पर पहुंच गई। उसने सास की मौत को संदिग्ध बताया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुत्रवधू विमला देवी ने पुलिस से वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुत्रवधू की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।