फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother left her child at the hospital after giving birth in agra

मां के लिए बिलख रहा मासूम: अस्पताल में जन्म के चार दिन बाद नवजात बेटे को छोड़ गई महिला

Sun, 11 Apr 2021 09:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 09:30 AM IST
सार

  • महिला की रजिस्टर में दर्ज कराया गया गलत नाम और पता
  • चाइल्ड लाइन में नवजात को शिशु गृह भेजा, मां की तलाश

विज्ञापन
mother left her child at the hospital after giving birth in agra
नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) में जन्म के चार दिन बाद ही बच्चे को उसकी मां और अन्य परिजन छोड़कर चले गए। परिजनों के नहीं आने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। बच्चे को राजकीय बाल गृह (शिशु सदन) में आश्रय दिलाया गया है। वहीं चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी की, लेकिन अस्पताल में दर्ज नाम और पते पर कोई नहीं मिला।

विज्ञापन


चाइल्ड लाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले सूचना मिली थी कि लेडी लॉयल अस्पताल में एक महिला ने 26 मार्च को बेटे को जन्म दिया था। 30 मार्च तक महिला, उसके साथ आए लोग बच्चे का इलाज कराते रहे। अचानक महिला को परिजन ले गए। अस्पताल प्रशासन से कुछ देर में आकर बच्चे को ले जाने की बात कही। लेकिन, लौटकर कोई नहीं आया। 
विज्ञापन


बच्चे की हालत बिगड़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती करा दिया गया। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई। गुरुवार को थाना एमएम गेट पुलिस की मदद से बच्चे को सुपुर्दगी में लिया गया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बच्चे को शिशु गृह में आश्रय दिलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में साफ नहीं दिख रहे चेहरे
चाइल्ड लाइन समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि लेडी लॉयल में 26 मार्च को महिला भर्ती हुई थी। उसके साथ आए व्यक्ति ने अपना नाम अदब निवासी मोहन नगर, बोदला बताया था। जबकि महिला का नाम शबाना दर्ज कराया था। 30 मार्च को महिला के साथ आए व्यक्ति ने कहा कि वह घर जा रहे हैं। पत्नी को पहले घर ले जाएंगे। अपनी सास को बच्चे के पास छोड़ जा रहा है। कुछ देर बाद आकर बच्चे को ले जाएंगे। लेकिन, वह वापस नहीं आए। 

बाद में बच्चे के पास रुकी महिला भी चली गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन परिजनों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस यह पता कर रही है कि बच्चे को मां और उसके साथ आए लोग क्यों छोड़कर कर गए हैं। महिला के लिखाए गए पते पर कोई नहीं मिला। कॉलोनी के लोगों ने किसी महिला के डिलीवरी होने से इंकार कर दिया।

मां के लिए बिलख रहा शिशु
जन्म के चार दिन बाद ही मां की गोद से अबोध बालक महरूम हो गया। पहले उसे अस्पताल प्रशासन ने संभाला। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची। बालक बार-बार रोये जा रहा था। टीम की सदस्य उसे किसी तरह संभाल रही थी। उसे आश्रय गृह में ले जाया गया। वहां भी बच्चा रो रहा था।

पहले भी यहां दो बच्चे छोड़ गए थे परिजन
वर्ष 2018 में डिलीवरी के बाद महिला बेटे को छोड़ गई थी। बाद में पुलिस ने मां को ढूंढ निकाला था। मां ने बताया था कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए छोड़कर चले गए थे। वर्ष 2019 में बेटी पैदा होने के बाद मां छोड़कर चली गई थी। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके परिजनों के बारे में पता नहीं चल सका था।

लेडी लॉयल से चोरी हुई थी बच्ची
लेडी लॉयल अस्पताल से तीन साल पहले शाहगंज की एक महिला ने बेटी को जन्म दिया था। मां के पास से बेटी को कोई उठा ले गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन बच्ची बरामद नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed