फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother faints after seeing dead body of youth killed in Jaipur accident

Agra News: जयपुर हादसे में मृत युवक का शव देख मां हुई बेहोश

Sun, 22 Dec 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mother faints after seeing dead body of youth killed in Jaipur accident
जयपुर गैस टैंकर हादसे में मृत लालू का गांव आया शव, देखती ही मां हुई बेहोश
मैनपुरी/बिछवां। जयपुर में हुए टैंकर अग्निकांड में मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा के लालू की मौत के बाद उसके परिवार वाले सदमे में हैं। रविवार को जयपुर से शव गांव लाया गया। बेटे का शव देखते ही मां बेहोश हो गई। उन्हें किसी प्रकार गांव की महिलाओं ने संभाला। शाम को गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


बिछवा के गांव चिर्रा निवासी 24 वर्षीय लालू पुत्र जागेश्वर सिंह यादव राजस्थान के सीकर जिले के एक व्यक्ति की ट्रांसपोर्ट कंपनी का कंटेनर चलाता था। बीते पांच दिन पूर्व वह घर से कंटेनर पर गया था। शुक्रवार को कंटेनर लेकर जयपुर से दिल्ली जा रहा था। वहां से कारों को लोड कर उसे वापस आना था। तभी रास्ते में गैस से भरे टैंकर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टैंकर से महज कुछ मीटर की दूरी पर लालू का कंटेनर था। उसमें भी आग लग गया। वह जिंदा उसमें जल गया था। शनिवार सुबह परिवार वाले जयपुर पहुंचे थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed