फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother died during delivery in Shikohabad family members blocked the road by keeping the dead body

Firozabad: शिकोहाबाद में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, घरवालों ने सड़क पर लाश रखकर लगाया जाम; किया हंगामा

Sat, 08 Jun 2024 05:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 05:34 PM IST
सार

शिकोहाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद आक्रोश फैल गया। घरवालों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। 

 

विज्ञापन
Mother died during delivery in Shikohabad family members blocked the road by keeping the dead body
सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिवारजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल स्टाफ हॉस्पिटल का बैनर फाड़कर शव को बाहर निकालकर फरार हो गया। गुस्साए परिजन ने शव को एटा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। साथ ही शव को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा। एसीएमओ ने हॉस्पिटल को सील कर दिया।
विज्ञापन



 

शोभनपुर निवासी द्रौपदी (24) की आठ वर्ष पूर्व राम कुमार से शादी हुई थी। उसके पास एक बेटा शिवम (5) वर्ष है। द्रौपदी की दूसरी डिलीवरी होनी थी। परिजन ने शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर एटा रोड स्थित एमडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यह हॉस्पिटल अखिलेश नामक युवक के यहां किराए पर संचालित हो रहा था। जहां द्रौपदी ने रात में ही एक बजे करीब बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद अचानक से प्रसूता के पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन के अनुसार यह दर्द उसको सुबह तक बना रहा। परिजन ने स्टाफ से पेट में हो रहे दर्द की शिकायत की। जिस पर स्टाफ ने उपचार किया, लेकिन उपचार के दौरान लापरवाही बरतने के कारण कुछ ही देर बाद प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत से परिजन के होश उड़ गए। यह देख हॉस्पिटल स्टाफ भी घबरा गया। आरोप है कि हॉस्पिटल के स्टाफ ने शव को जबरन बाहर निकाल दिया। इसके बाद हॉस्पिटल के बाहर लगे हुए बैनर-पोस्टर आदि को फाड़कर सारा सामान लेकर ताला लगाकर फरार हो गए। यह देख परिजन का गुस्सा बढ़ा गया। परिजन ने महिला के शव को एटा रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम आदेश सिंह सागर, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर मक्खनपुर समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। परिजन ने फोन से डीएम-एसएसपी से भी मामले की शिकायत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी परिजन का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके चलते स्थानीय अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। इसके साथ ही प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से शव को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा।  इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एटा रोड पर एक निजी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत हुई है। हॉस्पिटल स्टाफ घटना के बाद हॉस्पिटल का बैनर फाड़कर भाग गया था। परिजन ने शव को एटा रोड पर रखकर जाम लगाया था। जिनको समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया गया है। इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन

एसीएमओ ने हॉस्पिटल को किया सील
शिकोहाबाद। निजी हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मोहम्मद फारूख अहमद भी कुछ ही देर बाद मौके पर आ गए। जिन्होंने हॉस्पिटल को सील कर दिया। उन्होंने परिजन को गैर पंजीकृत हॉस्पिटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed