{"_id":"5c041796bdec22416342232c","slug":"mother-daughter-dies-son-injured-by-scooter-truck-collision-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत, बेटा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली हाईवे पर बाद गांव में रविवार को सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। स्कूटी सवार महिला आगरा के अकोला से वृंदावन के गोकुल नगर में मायके आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
आगरा के अकोला निवासी गीता देवी पत्नी सतीश अपने बेटे प्रिंस (14) और बेटी शगुन (10) के साथ स्कूटी पर सवार होकर वृंदावन के गोकुल नगर में मायके के लिए निकली। स्कूटी सवार महिला आगरा दिल्ली हाईवे पर रिफाइनरी के गांव बाद के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला और दोनों बच्चों को स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने मां-बेटी का मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बेटे को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
रिफाइनरी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल ने बताया कि मां और बेटी की मौत हुई है। मृतका के पति फौजी है।