फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother Asked Cm Yogi Adityanath For Son Back Home From National Military Schoo

लॉकडाउन में शहीद का बेटा फंसा सैनिक स्कूल, मां ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

Sat, 09 May 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 May 2020 12:01 AM IST
सार

10 साल पहले 4 आतंकियों को ढेर कर शहीद हुये थे इन्द्रजीत सिंह

विज्ञापन
Mother Asked Cm Yogi Adityanath For Son Back Home From National Military Schoo
शहीद की पत्नी ने लगाई बच्चों को घर लाने की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे ने मां से घर बुलाने की गुहार लगाई तो वीरनारी छटपटा उठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बेटे को लाने की गुहार लगाई है। 10 साल पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में चार आतंकियों को ढेर कर शहीद हुए इन्द्रजीत सिंह का बेटा आकाश बेलगांव, कर्नाटक के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते स्कूल में फंसे बेटे ने वीडियो कालिंग पर वीरनारी स्नेह से घर बुलाने के लिए बोला। घर परिवार की याद आने का जिक्र कर आकाश और उसके दोस्त रोने लगे तो वीरनारी स्नेह का भी गला रुंध गया।
विज्ञापन


बातचीत में बेटे से मिलने को छटपटाई स्नेह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकाश समेत आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के 12 और यूपी के 27 छात्रों की घर वापसी की व्यवस्था करने की गुहार लगाते हुए पत्र लिखा है। हरियाणा सरकार द्वारा वहां दो छात्रों के लिए बस भेजे जाने के बाद यूपी के छात्र भी घर आने के लिए बेचैन होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed