फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and son stabbed and stones pelted over children's dispute

Agra News: बच्चों के विवाद में मां-बेटे को चाकू मारा, पथराव

Sun, 25 Aug 2024 05:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Mother and son stabbed and stones pelted over children's dispute
आगरा। राजामंडी में लूडो खेलने के दौरान शुक्रवार की रात बच्चों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर हमला बोल दिया। चाकू मारकर मां-बेटे को घायल कर दिया। हमलावरों के पथराव करने से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजामंडी की गली रंगरेजान की रेशमा बेगम और फकीरा पक्ष के बच्चे लूडाे खेल रहे थे। बच्चों में खेल के दौरान झगड़ा होने पर लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। बच्चों ने घर जाकर अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फकीरा और रेशमा बेगम के परिवार में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

रेशमा बेगम का आरोप है कि फकीरा और उसके पक्ष के मोहम्मद शरीफ, नेता व कालू आदि ने हमला बोल दिया। उन्हें और बेटे शाहिद को चाकू मारकर घायल कर दिया। हमलावरों ने पथराव भी किया। गली में दहशत फैल गई। पथराव में कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि रेशमा की तहरीर पर फकीरा, मोहम्मद शरीफ, नेता और कालू के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed