फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and six month old daughter died in a road accident in agra

दर्दनाक: छह माह की बेटी को सीने से लगाए हुई थी मां, तभी मौत बनकर आया ट्रेलर, मच गई चीख पुकार

Fri, 05 May 2023 07:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 07:16 PM IST
सार

विवाहिता अपने भाई के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। रास्ते में एक जगह बाइक रोकी, जहां ये हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Mother and six month old daughter died in a road accident in agra
मृतक मां-बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में इरादतनगर मार्ग स्थित ग्रामरजपुरा के समीप सड़क किनारे जा रही महिला और उसकी दुध मुंही छह माह की बच्ची को सैंया की ओर से आ रहे ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में मां और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


हाईवे किनारे रोकी थी बाइक 

शुक्रवार सायं 4 बजे ग्राम जोधापुरा, जाजऊ थाना सैंया निवासी रजनी 23 वर्ष पत्नी योगेश अपनी दुध मुंही छह माह की बच्ची को लेकर भाई रामसेवक के साथ बाइक से ससुराल गढ़ी खाढरा, थाना शमशाबाद जा रही थी। ग्राम रजपुरा के समीप रजनी ने लघुशंका जाने के लिए बाइक रुकवा ली। रजनी सड़क किनारे बेटी को साथ लेकर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार व लापरवाही से सैंया की ओर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह मौके पर पहुंच गए। मां और बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतका रजनी की शादी दो वर्ष पूर्व गांव गढ़ी खाढरा, शमशाबाद निवासी योगेश के साथ हुई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed