फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and newborn died in Preeti Nursing Home angry family members created ruckus

आगरा: प्रीति नर्सिंग होम में प्रसूता और नवजात की मौत, अक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 30 Sep 2023 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 10:03 AM IST
सार

परिजन का आरोप ऑपरेशन थिएटर में ही प्रसूता की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने बताया कि वो बेहोश है। हिलाने-डुलाने पर पता चला वह मर चुकी थी। 

 

विज्ञापन
Mother and newborn died in Preeti Nursing Home angry family members created ruckus
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर रोड स्थित प्रीति नर्सिंग होम में प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएमओ ने जांच के लिए टीम बनाई है। संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


गांव वीरभान निवासी रामजीलाल ने बताया कि छोटे भाई हेम सिंह की पत्नी भगवान देई (35) को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार की रात सीएचसी जगनेर लेकर गए। परीक्षण के बाद हालत गंभीर बताते हुए आगरा लेकर जाने को कहा गया। दूरी अधिक होने पर प्रीति नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। सुबह 3 बजे मृत बच्ची को जन्म दिया। स्टाफ ने कहा कि बच्ची का अंतिम संस्कार कर आओ। दो घंटे बाद वापस आए तो स्टाफ ने 15 हजार रुपये जमा करवाते हुए भगवान देई को ऑपरेशन थिएटर से निकालते हुए कहा कि ये बेहोश हैं, घर ले जाओ। भगवान देई के कपड़े रक्त से सने थे। हिलाने-डुलाने पर पता चला वह मर चुकी थीं। आरोप लगाया कि प्रसूता की ऑपरेशन थिएटर में ही मौत हो गई थी, रुपये लेने के लिए झूठ बोला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा: एक साथ तीन युवकों की मौत, यमुना से 20 घंटे बाद मिलीं लाशें; मच गई चीत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम
थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया कि प्रीति नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा हुआ। उसे शांत कराते हुए मृतका के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कराते हुए संचालक और स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।

टीम से जांच कराते हुए दर्ज कराएंगे केस
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रीति नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत की जांच के लिए शनिवार को टीम भेज रहे हैं। इसका लाइसेंस समेत अन्य जांच कराई जाएगी। अस्पताल संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed