फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Three youths died simultaneously bodies found after 20 hours from Yamuna

आगरा: एक साथ तीन युवकों की मौत, यमुना से 20 घंटे बाद मिलीं लाशें; मच गई चीत्कार

Sat, 30 Sep 2023 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 09:57 AM IST
सार

न्यू आगरा के खासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में तीन युवक डूब गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तीनों की लाशों को 20 घंटे बाद यमुना से निकाला जा सका। 
 

विज्ञापन
Agra Three youths died simultaneously bodies found after 20 hours from Yamuna
तीनों दोस्तों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा के गांव खासपुर में बृहस्पतिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे तीनों युवकों के शव शुक्रवार को 20 घंटे बाद मिल गए। वह मंडी सईद खां के रहने वाले थे। 3 मौतों से मोहल्ले में मातम छा गया। शाम को शवों के पहुंचते ही मृतकों के परिजन की चीत्कार से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


मंडी सईद खां में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोग नाचते गाते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। पोइया घाट की जगह पर सभी खासपुर में यमुना किनारे पहुंच गए। इस दौरान शिवम (24), रामवरन (19) और बाबू उर्फ आशू (18) डूब गए थे, जबकि तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीएसी फ्लड यूनिट और इटावा से एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया। यमुना में जाल डाला गया। दोपहर 12 बजे शिवम का शव वाटरवर्क्स पुल के नीचे जबकि शाम को 5 बजे टेढ़ी बगिया पर रामवरन और बल्केश्वर में आशु का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तंत्र-मंत्र: सोने के जेवर बने लकड़ी के मोती और ताबीज, तांत्रिक की हरकत से उड़े घरवालों के होश; फिर ये हुआ

 

बचाने गया था शिवम
शिवम के पिता मुकेश की परचून की दुकान है। शिवम भी दुकान पर बैठता था। वह बीए कर रहा था। दो भाई और एक बहन में बड़ा था। परिजन ने बताया कि वह पहले पांच युवक डूबे थे। उन्हें बचाने के लिए शिवम यमुना में कूद गया था। मगर, बाहर नहीं निकल सका। पानी गहरा होने की वजह से डूब गया। रामवरन एक शोरूम में काम करता था। उसके पिता शिव कुमार चौकीदारी करते हैं। बाबू संजय प्लेस में फोटोस्टेट की दुकान पर काम करता था। पिता सुनील एक फैक्टरी में काम करते हैं।

ये भी पढ़ें -  आगरा: चंबल नदी में पितरों को जल तर्पण कर रहे थे युवक, तभी मगरमच्छ ने जबड़े में दबा लिए पैर; ऐसे बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed