{"_id":"68772d014f269e207c0d0963","slug":"mother-and-daughter-were-sleeping-in-the-room-roof-collapsed-woman-died-mother-condition-is-critical-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj House Collapse: कमरे में सो रही थीं मां-बेटी, तभी गिर गई छत...महिला की मौत; वृद्धा की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj House Collapse: कमरे में सो रही थीं मां-बेटी, तभी गिर गई छत...महिला की मौत; वृद्धा की हालत गंभीर
Wed, 16 Jul 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:09 AM IST
सार
बारिश की वजह से कासगंज में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में मां-बेटी दोनों दब गए। ग्रामीणों ने दोनों के बाहर निकाला। अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Kasganj House Collapse
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के गांव नीवरी में बुधवार की सुबह मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबाकर बेटी की मौत हो गई और मां गंभीर घायल हो गई। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव नींवरी निवासी गायत्री (40 ) पत्नी निहाल सिंह अपनी मां कलावती ( 50) पत्नी सूरजपाल निवासी तबालपुर कासगंज के साथ घर में सो रही थी। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अचानक मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। लिंटर गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने मलवा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।