{"_id":"667486d2b16768dc2f0481f7","slug":"mother-and-daughter-coming-for-khatu-shyam-darshan-died-in-an-accident-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-116869-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाटू श्याम दर्शन कर आ रहे मां-बेटी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाटू श्याम दर्शन कर आ रहे मां-बेटी की हादसे में मौत
Fri, 21 Jun 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम नवादा से श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय राजस्थान में सड़क हादसा हो गया। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना गंजडुंडवारा अंतर्गत गांव नवादा निवासी देवेंद्र कुमार का परिवार लोडर टेंपो से राजस्थान में खाटू श्याम दर्शन के लिए गया हुआ था। बुधवार को श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद हरियाणा होकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान जिला महेंद्रगढ़ में ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। इससे लोडर टेंपो में सवार देवेंद्र की पत्नी रजनी (21) और उसकी मासूम तीन वर्षीय पुत्री वैष्णवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां शशिबाला भी गंभीर घायल हो गईं। देवेंद्र के भी चोट आई हैं। वहां दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो अन्य परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजन ने उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।