Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mosquitoes increased, malaria patients started being found

Agra News: मच्छर बढ़े, मरीज मिलने लगे मलेरिया के मरीज

Thu, 04 Apr 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes increased, malaria patients started being found
कासगंज। मच्छर बढ़ने के साथ इनका असर भी दिखने लगा है। मलेरिया के मरीज मिलने लगे हैं। जिले में निजी क्षेत्र के अस्पतालों पर तीन मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले। जिला अस्पताल से लेकर निजी क्षेत्र तक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।वहीं, बृहस्पतिवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1057 मरीज दवा लेने जिला अस्पताल पहुंचे। कासगंज में गंगेश्वर कॉलोनी एवं रामवली कॉलोनी में एक एक मरीज तथा सिढ़पुरा के सुभाष नगर में एक मरीज मलेरिया संक्रमित निकले। तीनों मरीज निजी क्षेत्र के अस्पतालों पर मलेरिया संक्रमित पाए गए। जिला अस्पताल ओपीडी बंद होने तक 1057 मरीज पहुंचे। जिससे मरीजों की कतार लग गई। इन मरीजों में 145 बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। जिसमें से 47 बच्चे शामिल रहे। सांस की शिकायत लेकर 63 मरीज आए। जिसमें से आठ बच्चे शामिल रहे। डायरिया से पीड़ित 60 मरीज आए। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed