फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mosquitoes have become more resilient... they have developed enzymes to withstand chemicals.

Agra News: मच्छर हुए ताकतवर...विकसित कर लिए रसायन से बचने के एंजाइम

Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes have become more resilient... they have developed enzymes to withstand chemicals.
आगरा। कीटनाशक छिड़कने पर भी मच्छर पूरी तरह से मर नहीं रहे हैं। रसायन के प्रति रेजिस्टेंट होने से मच्छर ताकतवर हो रहे हैं। उन्होंने एंजाइम विकसित कर लिया है, साथ ही बैठने के तरीकों में भी बदलाव कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कीट विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय से रसायनों के उपयोग से इनमें जेनेटिक बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज के जूलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और कीट विशेषज्ञ डॉ. गिरीश माहेश्वरी ने बताया कि आगरा परिक्षेत्र में क्यूलेक्स, एडीज एजिप्टाई और एनाफिलीज मच्छर पाए जा रहे हैं। कीटनाशक में ट्रांस फ्लूथ्रिन का उपयोग होता है। मच्छरों ने इसके विपरीत एस्टरेज जैसे डिटॉक्स एंजाइम विकसित कर लिए हैं। यह रसायन से बचाव करते हैं।
विज्ञापन

जीनोम में परिवर्तन करते हुए व्यवहार बदल लिया है। कई साल पहले मच्छर रोशनी के आसपास ज्यादा मंडराते थे। अब ये रोशनी के बजाय अंधेरे में छिपते हैं। बॉडी पोश्चर भी बदल लिया है। मच्छर सीधे हमला नहीं कर रहे। ये व्यक्ति के पास डार्क रंग के स्थान पर कुछ देर बैठेगा और फिर काटेगा। ऐसे भी मामले देखे गए, जिसमें मच्छर की बाहरी परत क्यूटिकल मोटी हो रही है, जिससे रसायन से बचाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed