{"_id":"66cb710053fe6a0625043816","slug":"mosquitoes-are-thriving-in-the-city-due-to-waterlogging-and-dirt-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-119981-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जलभराव और गंदगी से पनप रहे नगर में मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जलभराव और गंदगी से पनप रहे नगर में मच्छर
Sun, 25 Aug 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा में नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी जलभराव और गदंगी के कारण संक्रामक फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने एंटी लार्वा व मच्छर रोधी दवा के छिड़काव कराने और फॉगिंग कराए जाने की मांग की है।
कस्बे में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। नाले भी उफान पर हैँ। गदंगी और जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैँ। लेकिन इस ओर नगर पंचायत प्रशासन लापरवाह बना है। यह अनदेखी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। अभी तक न तो फॉगिंग कराई गई है और न ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव हुआ है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई हैँ। नगर पंचायत अध्यक्ष से कस्बा के लोगों ने फॉगिंग कराने और मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग की है। वहीं स्वच्छता अभियान चलाकर जलभराव की समस्या से निदान कराए जाने की भी मांग की हे। मांग करने वालों में लक्ष्मण सिंहर, वीरपाल यादव, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, रामजीलाल वर्मा, राकेश पाराशर, दरवेश फौजी, कमल गुप्ता, धीरज गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता आदि शामिल हैं।