{"_id":"a0968dc82569b713b696aff26e5e180c","slug":"mosquito-powerful-dengue-ward-is-full-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर पावरफुल, डेंगू वार्ड हुआ फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर पावरफुल, डेंगू वार्ड हुआ फुल
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान कम होने पर ही लोगों को डेंगू के मच्छर एडीज से राहत मिलेगी। अभी दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरके दीक्षित का कहना है कि 24 डिग्री सेल्सियस तापमान होते ही इसका प्रकोप खत्म होने लगता है। इधर, एसएन मेडिकल कालेज का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि इमरजेंसी और ओपीडी में एलर्ट कर दिया है। संदिग्ध मरीजाें के रक्त के नमूने लेकर लैब भेजा जा रहे हैं।
एसएन में गलत जांच की अफवाह
- कमीशनखोर स्टाफ ने मरीजों से ठगी के लिए गलत जांच की अफवाह फैला दी है। ओपीडी और वार्ड में स्थिति ये कि यहां के कुछेक बीमार डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ प्राइवेट में जांच करा रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि ऐसे तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।
फॉगिंग नहीं करा रहा नगर निगम
एसएन प्रशासन ने वार्ड और परिसर में फॉगिंग के लिए नगर निगम से कहा है। एक दिन औपचारिकता निभाने के बाद नगर निगम ने यहां की सुध नहीं ली। ऐसे ही हालात शहर के हैं।
विज्ञापन
गांवों में फैला वायरल
- एसएन में भर्ती मरीज सर्वाधिक देहात क्षेत्राें के हैं। किरावली के अनिरुद्घपुरा, अकोला के वामनपुरा समेत कई गांवों में यह स्थिति है। बावूजद स्वास्थ्य विभाग चैन की नींद सोया हुआ है।
बरतें सावधानी
- बुखार पर पैरासीटामोल टैबलेट लेकर आराम करें
- सुधार न होने पर डाक्टर को दिखाएं
- घर में पानी जमा न होने दें, जमा पानी में मिट्टा का तेल छिड़कें
- फुल बाजू के कपड़े पहनकर सोएं
- घर में नीम की सूखी पत्ती जलाएं