फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mosquito

डेंगू से निपटने को मरीजों के रक्त की होगी स्टडी

Mon, 21 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 21 Sep 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
mosquito
डेंगू से निपटने के लिए मरीजाें के रक्त के नमूनाें पर स्टडी होगी। एसएन मेडिकल कालेज सोशल प्रिवेंटिव मेडिसिन विभाग(एसपीएम) और जिला मलेरिया विभाग के चिकित्सक प्रभावित क्षेत्राें के मरीजों का विवरण जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा में अभी तक ढाई सौ से अधिक डेंगू के संदिग्ध मामले आए हैं। 16 में पुष्टि भी हो चुकी है। एसएन की माइक्रो बायोलॉजी लैब में आगरा समेत एटा, मैनपुरी, फीरोजाबाद, मथुरा के सर्वाधिक मरीजों के सैंपल मौजूद हैं। इनमें से गंभीर मरीजों की सूची बनाकर इनकी उम्र, बीमारी के लक्षण और उनके संबंधित क्षेत्र का विवरण तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट तैयार कर इन क्षेत्राें में बीमारी से निपटने को पहले ही इंतजाम कर लिए जाएंगे। प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि सर्वाधिक मरीजों वाले क्षेत्राें में डाक्टराें की टीम दौरा डेंगू से बचाव को जागरूक करेगी। समय रहते प्रशासन से फॉगिंग भी करा दी जाएगी, जिससे काफी हद तक इससे बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत
फतेहपुर सीकरी/ फतेहाबाद। सीकरी के गांव मंडीगुड़ निवासी 40 वर्षीय मजदूर कुक्कू वाल्मीकि ने शनिवार को दम तोड़ दिया। परिजन नरेश ने बताया कि कुक्कू को बुधवार से बुखार था और शरीर में दर्द भी। पास ही के डाक्टर से दवा लेने पर भी आराम नहीं मिला। शनिवार को आगरा में निजी हास्पिटल में इलाज कराया, जहां दवा देकर घर आराम करने को कहा। देर शाम कुक्कू की मौत हो गई। नरेश ने बताया कि डाक्टराें ने डेंगू की संभावना बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं,  कुण्डौल में बुखार की चपेट में आए एक 12 वर्षीय बालक की शनिवार रात मौत हो गई। छोटेलाल के पुत्र आशीष को शुक्रवार को बुखार हो गया। शनिवार को परिवारीजनों ने गांव में ही एक झोलाछाप से उपचार कराया। वहां रात को उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के नगला भोला में भी ग्रामीण बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed