फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than one lakh and 35 thousand youth vaccinated in agra

आगरा में टीकाकरण: 19 दिनों में 1.35 लाख से ज्यादा युवाओं ने वैक्सीन लगवाई

Sat, 29 May 2021 01:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 01:03 AM IST
सार

आगरा जिले में कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से 44 वर्ष के लोगों में उत्साह है। अब तक जिले में 4.65 से अधिक डोज लगाई जा चुकीं हैं। 

विज्ञापन
More than one lakh and 35 thousand youth vaccinated in agra
वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं खासा उत्साह दिख रहा है। जिले में दस मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हुआ। 28 मई तक 1,35,452 लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। प्रत्येक केंद्र पर युवाओं की लाइन लग रही है। इनको वैक्सीन लगवाने के लिए पहले अप्वाइंटमेंट लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के कोविन डैशबोर्ड आंकड़े के मुताबिक के मुताबिक जिले में अब तक कुल 4,65,663 लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है। इसमें से 3,79,400 लोगों को वैक्सीन का पहला और 86,263 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,07,687 और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 1,36,150 लोग वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन


इस हफ्ते लक्ष्य से अधिक को वैक्सीन लगाई गई
इस हफ्ते सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 10,600 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रत्येक दिन लक्ष्य से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार से केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई। पहले 51 केंद्र थे। अब इनकी संख्या 91 कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 मई को 12,203 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के मुताबिक 28 मई को 13,337 को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 13,031 को वैक्सीन का पहला और 306 को दूसरा डोज लगाया गया। 

कोविन एप पर विश्वविद्यालय का केंद्र भी दिखने लगा
वैक्सीन लगवाने वालों को कोविन एप पर अब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में बनाया गया केंद्र भी दिखने लगा है। एप पर नगला बूढ़ी/जेपी सभागार करके सेंटर का नाम आता है। विश्वविद्यालय की ओर से समन्वयक बनाए गए प्रो. अनिल गुप्ता सभागार की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed