फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than hundred swine flu patients found in Agra

इस शहर में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, 100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या, ऐसे करें बचाव

Sun, 03 Mar 2019 07:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
more than hundred swine flu patients found in Agra
स्वाइन फ्लू
आगरा में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब की जांच में और 15 नए मरीज मिले हैं। अभी तक 131 मरीज स्वाइन फ्लू के हो चुके हैं। इसमें आगरा समेत आसपास के जिलों के मरीज हैं। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में रविवार को 22 नमूने जांच को आए। इसमें से 17 नमूने प्राइवेट लैब से आए हैं। इनमें से राजामंडी के 68 साल के बुजुर्ग, लोहामंडी के नौ साल का बच्चा, कमला नगर की तीन साल की बच्ची, आवास विकास कॉलोनी के 55 साल के बुजुर्ग, नेहरू नगर के आठ साल की बच्ची, शमसाबाद के 10 साल का बच्चा, राजपुर चुंगी के दो महीन के मासूम, दयालबाग के 55 साल की महिला, न्यू आगरा के 60 साल के बुजुर्ग, ताजगंज के 36 साल के युवक, शाहगंज की 47 साल की महिला, मिढ़ाकुर के एक महीने के मासूम को स्वाइन फ्लू हुआ है। 
विज्ञापन


हाथरस निवासी 65 साल के बुजुर्ग, एटा की छह महीने की बच्ची और फिरोजाबाद निवासी 22 साल की महिला को भी स्वाइन फ्लू पाया गया है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि अभी तक एसएन की लैब में 474 नमूनों की जांच में 131 को स्वाइन फ्लू मिला, संबंधित जिलों के अधिकारियों को रिपोर्ट देने के साथ इलाज भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट लैब पर कसा शिकंजा, भेजने लगे लैब 

प्राइवेट पैथोलॉजी लैब स्वाइन फ्लू के मरीज आने पर भी इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेज रहे थे। इस पर सीएमओ ने सात पैथोलॉजी लैब को नोटिस दिए थे। सख्ती के बाद प्राइवेट लैब अपनी जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर मरीज का नमूना भेजने लगे हैं।

ये रहते हैं मुख्य लक्षण

स्वाइन फ्लू में बुखार, खांसी, नाक बहना, तेज ठंड लगती है। गले में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी होने लगती हैं। कमजोरी महसूस ओने के साथ शरीर और सिर में तेज दर्द रहता है। आंख के पर्दे में भी दर्द रहता है। 

ऐसे में डाक्टरों के पास जाकर जांच कराएं। बचाव के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें। संभावित मरीज से चार से छह फीट दूरी से बात करें। छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखें। हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करके रखें।

ये बरतें सावधानी

परिजनों को भी मास्क लगाकर ही मरीज के पास जाने की सलाह दी गई है। आगरा में अभी तक 46 मरीजों के नमूने लिए गए हैं, जिसमें से आठ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज चल रहा है। 

सलाह-
- हाथ मिलाने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जान से बचें।
- जुकाम-खांसी, बुखार से पीड़ित के सीधे संपर्क में न आएं।
- छींकते और खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed