फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than five thousand children are very malnourished in Agra

एक्सक्लूसिव: आगरा में कुपोषण की चपेट में 'बचपन', छह ब्लॉकों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक

Sat, 02 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jan 2021 12:15 AM IST
सार

  • ताजनगरी में 5442 बच्चे अति कुपोषित, सबसे ज्यादा शहर में
  • छह ब्लॉकों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक, गंभीर हाल बच्चे अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
more than five thousand children are very malnourished in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग के सर्वे में 5442 बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा शहर में 943 हैं, जबकि उसके बाद फतेहपुर सीकरी, बरौली अहीर, खेरागढ़, अकोला और जैतपुर ब्लॉक में अति कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। गंभीर बीमार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बाल विकास विभाग ने साल 2020 में छह माह से छह साल तक के बच्चों का सर्वे किया तो चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। सर्वे में 5442 बच्चों में उम्र के हिसाब से कम वजन था। इसके अलावा इन बच्चों की बांह और पैरों की गोलाई, मोटाई भी अपेक्षित नहीं थी। इन बच्चों को अति कुपोषित की श्रेणी में रखा गया। 
विज्ञापन


आगरा शहर में 943 बच्चे अति कुपोषित

अति कुपोषित में सबसे ज्यादा बच्चे आगरा शहर में 943 हैं, जबकि इसके बाद फतेहपुर सीकरी, बरौली अहीर, खेरागढ़, अकोला और जैतपुर कला की स्थिति चिंताजनक है। सबसे कम अति कुपोषित 74 बच्चे पिनाहट ब्लॉक में हैं। सर्वे में 5780 कुपोषित बच्चे भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पौष्टिक आहार दिलाया जा रहा'
जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव ने बताया कि अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं। इलाज के अलावा इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से पौष्टिक आहार दिलाया जा रहा है।

अति कुपोषित बच्चों की विकासखंड वार स्थिति
फतेहपुर सीकरी में 423
बरौली अहीर में 430
बिचपुरी में 207
बाह में 240
खेरागढ़ में 429
खंदौली में 294
आगरा शहर में 943
शमसाबाद में 243
किरावली में 291
अकोला में 444
एत्मादपुर में 288
फतेहाबाद में 365
पिनाहट में 74
सैंया में 192
जैतपुर कला में 372
जगनेर में 207


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed