फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 50 thousand tourists visited Taj over weekend in Agra

घंटों इंतजार फिर हो पा रहा ताज का दीदार: वीकेंड पर पहुंचे 50 हजार से अधिक सैलानी, ईरानी जोड़े ने कराया फोटोशूट

Sun, 31 Dec 2023 01:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 01:00 PM IST
सार

घंटों इंतजार के बाद सैलानियों को ताज का दीदार हो पा रहा है। वीकेंड पर 50 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। ईरानी जोड़े ने फोटोशूट कराया। 

विज्ञापन
More than 50 thousand tourists visited Taj over weekend in Agra
घंटों इंतजार फिर हो पा रहा ताज का दीदार: वीकेंड पर पहुंचे 50 हजार से अधिक सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज का दीदार करने के लिए शनिवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। टिकट से लेकर प्रवेश द्वार तक सैलानियों का हुजूम नजर आया। वहीं मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए भी चमेली फर्श से ही पर्यटकों की लाइन लगी थी। पूरे दिन ताज के अंदर काफी भीड़ नजर आई। मुख्य गुंबद तक पहुंचने में सैलानियों को एक घंटे से अधिक समय लगा।

विज्ञापन


साल 2023 के आखिरी सप्ताह में क्रिसमस से पूर्व ही सैलानियों की भीड़ ताजमहल को देखने जुटने लगी थी। औसतन हर दिन 35 हजार से अधिक सैलानियों ने टिकट लेकर ताजमहल देखा। इसमें 15 साल आयु से कम के बच्चों की संख्या जोड़ दी जाए तो औसतन हर रोज 50 हजार से अधिक सैलानियों ने दीदार किया। 
विज्ञापन


शनिवार को भी 32651 देसी, 4233 विदेशी, 479 सार्क और 25 बिम्सटेक सैलानियों को मिलाकर कुल 37379 सैलानियों ने ताज को देखा। वहीं संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई का कहना है कि ताजमहल पर शनिवार को सभी व्यवस्थाएं ठीक रहीं। पूर्वी गेट पर 3 और पश्चिमी गेट पर 5 टिकट काउंटरों से टिकट दिए जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए एक और अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जा चुकी है, जिसकी शनिवार को जरूरत नहीं पड़ी। सभी को अलर्ट रहने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरानी जोड़े ने ताज पर कराया फोटो शूट

दोपहर करीब 12 बजे ताजमहल पहुंचा ईरानी पर्यटकों का दल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। ईरान से विवाह कर भारत भ्रमण पर आए इस दल में दुल्हन निदा और दूल्हा मैरिएम पारंपरिक परिधानों में आए थे। सफेद वेडिंग गाउन में दुल्हन और काले सूट में दूल्हे ने ताज के सामने फोटो खिंचवाए। शनिवार को भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण दूल्हा और दुल्हन पश्चिम गेट से होते हुए पैदल ही शाहजहां गार्डन तक आया। यहां ग्रुप की बस में बैठकर वो होटल के लिए रवाना हो गए।

बीपी लो होने से बिगड़ी बुजुर्ग सैलानी की तबीयत

शनिवार को भी ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी। दोपहर करीब एक बजे कोलकाता के 65 वर्षीय सैलानी सुरेश चंद सिकदर की हालत खराब होने लगी। कमजोरी के कारण उनके लिए खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। आनन-फानन परिजन ने ताज सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों से मदद मांगी। तत्काल ही पर्यटक को व्हीलचेयर पर बैठाया गया। एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने बीपी लो बताया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बुजुर्ग को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed