{"_id":"612c52d07f1b974d225d2d32","slug":"more-than-46-thousand-tourists-visited-the-taj-mahal-in-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में लौटी रौनक: दो दिन में 46 हजारों से अधिक पर्यटकों ने किया दीदार, अन्य स्मारक भी हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में लौटी रौनक: दो दिन में 46 हजारों से अधिक पर्यटकों ने किया दीदार, अन्य स्मारक भी हुए गुलजार
Mon, 30 Aug 2021 09:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:08 AM IST
सार
दूसरी लहर के बाद पहली बार रविवार को 26,252 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। वहीं आगरा किला पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटक आए ।
विज्ञापन
परिवार के साथ सेल्फी खींचता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सप्ताहांत ताजमहल पर पर्यटकों की बहार लेकर आया। दो दिन में 46 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया है। रविवार को सुबह से ही सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 26,252 देसी विदेशी पर्यटकों ने ताज को निहारा। पूरे दिन ताज के दोनों गेटों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। दूसरी लहर के बाद यह अब तक ताज पहुंचे पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या है। शनिवार को 20 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे थे। पर्यटन उद्यमियों ने इस बढ़ोतरी पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से ही ताजमहल में पर्यटकों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि इनमें बड़ी संख्या भारतीय पर्यटकों की ही रही, लेकिन इससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटने लगी है। ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर दोपहर बाद तक लंबी लाइनें लगी हुई थीं। सूर्यास्त का नजारा देखने वाले पर्यटकों की भी कमी नहीं थी।
विज्ञापन
रिमझिम बारिश के बीच निहारा ताज
बादल और रिमझिम बारिश के बीच पर्यटकों ने सप्ताहांत का पूरा लुत्फ उठाया। विभिन्न अंदाज में ताज के साथ कैमरे में खुद को कैद किया। एएसआई कर्मचारियों के साथ सीआईएसएफ के जवानों को भी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुरानी मंडी चौराहे पर भी दिन में कई बार जाम के हालात बने। ताज के संरक्षण सहायक के मुताबिक, रविवार को 26,252 पर्यटकों ने ताज के दीदार किए। इसके अलावा आगरा किला में भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। यहां भी पूरे दिन भीड़ लगी रही।
स्मारक - पर्यटकों की संख्या
ताजमहल - 26,252
आगरा किला - 5,201
अकबर टूम - 1,094
मरियम टूम - 55
एत्माद्दौला - 492
महताब बाग - 323
रामबाग - 140
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।