फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More Than 31 Thousand Tourists Visited The Taj Mahal On Weekend

Agra News: ताज पर पहुंचे 31,349 सैलानी..., कतार में बीते दो घंटे

Sun, 11 Dec 2022 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 12:44 PM IST
सार

वीकेंड पर ताजमहल के दीदार को सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर में 31 हजार से अधिक सैलानी ताजमहल पहुंचे। इससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं। 

विज्ञापन
More Than 31 Thousand Tourists Visited The Taj Mahal On Weekend
ताज पर भीड़ के चलते पिता ने बच्चों को कंधों पर बिठा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर शनिवार को सैलानियों का सैलाब उमड़ा। सुबह 10 बजे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से पर्यटकों के वाहनों का दबाव पूर्वी और पश्चिमी गेट पार्किंगों पर पड़ने लगा। दिन भर में 31,349 सैलानियों ने ताज देखा। भीड़ के कारण पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश करने के लिए कतार में 2 घंटे का समय लगा। ताजमहल के साथ ही आगरा किला पर भी पर्यटकों की भीड़ दिन भर बनी रही। यहां रामलीला मैदान में मेट्रो स्टेशन का निर्माण और कपड़ा मार्केट लगे होने के कारण सड़कों पर वाहन खड़े रहे, जिससे जाम लगा।

विज्ञापन


ताजमहल पर 31,349 सैलानियों ने टिकट खरीदकर प्रवेश किया। इनमें से 13,436 ने टिकट काउंटर से प्रवेश टिकट खरीदा तो 17,913 ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया। प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ के कारण सुरक्षा जांच में दो घंटे का समय लग गया। बच्चे परेशान हो गए। ज्यादातर छोटे बच्चे भीड़ के कारण लोगों ने कंधों पर बैठा लिए। शनिवार को विदेशी पर्यटकों की संख्या 1983 रही। केवल 3650 पर्यटकों ने ही ताजमहल के मुख्य गुंबद में शाहजहां मुमताज की कब्रें देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदा।
विज्ञापन


स्मारक        पर्यटक
आगरा किला    6754
सिकंदरा        1314
एत्माद्दौला    654
महताब बाग    353
रामबाग        186
मरियम टूम    55

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed