{"_id":"e8eceba664a4635b136717f6d9140042","slug":"more-than-24-thousand-registration-for-taj-marathon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज मैराथन के लिए 24 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज मैराथन के लिए 24 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शारदा ताज मैराथन’ के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। चेस्ट नंबर विब भी शुक्रवार की शाम तक मिल सकेंगे। 14 फरवरी को होने वाले इस आयोजन के लिए अभी तक 24 हजार से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जो प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं लेकिन स्वयं आकर चेस्ट नंबर लेने में असमर्थ हैं, वे अपने किसी परिचित के माध्यम से भी चेस्ट नंबर शारदा टावर स्थित कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे सभी प्रतिभागी जो ‘शारदा ताज मैराथन’ के रेस नियमों के अंतर्गत नहीं आते हैं अथवा आयु नियमों के अंतर्गत अयोग्य हैं वे सभी प्रतिभागी चाहे किसी भी श्रेणी में दौड़ें उनको ‘रन फॉर फन’ के अंतर्गत शामिल माना जाएगा। उन्हें कोई प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया जाएगा। ‘रन फॉर फन’ में भाग लेने वाले संस्थान अपने प्रतिष्ठान के बैनर/मैसेज के साथ ऑनली रेस्टोरेंट, मॉल रोड से शामिल हो सकते हैं।
गुुरवार को मशाल (बेटन) एडीआरडीई परिसर में पहुंची। निदेशक देवाशीष चक्रवर्ती ने बेटन को स्वीकार किया तथा बाद में संस्थान के वैज्ञानिकों ने बेटन को हाथों में थामकर मैराथन में भागीदारी की बात कही। इसके बाद मशाल सेंट एंड्रूज स्कूल में गिरधर शर्मा को सौंपी गई। इसके बाद प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में प्राचार्य को मशाल सौंपी गई। टीम के साथ डा. शैलेंद्र सिंह, डा. राजीव उपाध्याय, हरेंद्र सिंह चौहान, एसपी मागो, अनुराग बाजपेयी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही शारदा ग्रुप के निदेशक वाईके गुप्ता ने तकनीकी समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके विचार विमर्श किया।