फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 21 lakhs people got vaccinated in Agra

आगरा में टीकाकरण: जिले में 21.50 लाख से अधिक को लगा टीका, अभी इतने लोग बचे

Mon, 25 Oct 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 12:03 AM IST
सार

जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 31.20 लाख लोगों को टीका लगना है, जिनमें 21.50 लाख आबादी का टीकाकरण हो चुका है। अब 9.70 लाख लोगों को टीका लगना बाकी है। 

विज्ञापन
More than 21 lakhs people got vaccinated in Agra
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए अब 9.70 लाख लोग बचे हुए हैं। इन्होंने अभी तक टीके की पहली डोज नहीं लगवाई है। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 31.20 लाख लोगों को टीका लगना है। करीब 21.50 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 7.03 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। इनको वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 9.70 लाख लोगों, जिनको टीके का पहला डोज नहीं लगा है, के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोग बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। बच्चों के टीकाकरण की तिथि अभी तय नहीं है, इसकी तिथि जारी होने पर बूथों पर अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंटोला में सबसे कम, कमला नगर में सबसे ज्यादा टीकाकरण
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कमला नगर, दयालबाग, जीवनीमंडी, रुई की मंडी, खंदारी, लाजपत नगर, धौलपुर हाउस टीकाकरण कराने में सबसे आगे हैं। यहां लगभग 90 फीसदी लोगों को पहला डोज लग गया है। 

टीकाकरण में मंटोला, ढोलीखार, ताजगंज, यमुनापार, छत्ता पिछड़े हुए हैं। यहां 50 से 60 फीसदी को ही पहला डोज लगा है। इन क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रबुद्ध लोगों का सहयोग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed