फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moradabad, Gorakhpur and Meerut won matches in State Girls Cricket Under-17

Agra News: राज्य बालिका क्रिकेट अंडर-17 में मुरादाबाद, गोरखपुर और मेरठ ने जीते मैच

Sat, 16 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Moradabad, Gorakhpur and Meerut won matches in State Girls Cricket Under-17
राज्य माध्यमिक विद्यालय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों के साथ मुरादाबाद और बरेली
मैनपुरी। जिले के तीन खेल मैदानों पर राज्य माध्यमिक विद्यालय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 वर्ग में मुरादाबाद, गोरखपुर और मेरठ मंडल की टीमों ने अपने मैच जीते। वहीं अंडर-19 वर्ग प्रयागराज, अलीगढ़, बनारस और मेरठ मंडल की टीमें जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचीं।
विज्ञापन

शहर के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-17 बालिका वर्ग का उद्घाटन मैच मुरादाबाद और बरेली मंडल के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद मंडल ने 104 रनों से जीत दर्ज की। मुरादाबाद की सोनम राना ने 50 रन बनाए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबले में गोरखपुर ने लखनऊ को 10 विकेट से हराया। गोरखपुर की तनु चतुर्वेदी 42 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। अंडर-17 ग्रुप का तीसरा मुकाबला पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के खेल मैदान पर खेला गया इसमें मेरठ मंडल ने कस्तूरबा विद्यालय को 10 विकेट से पराजित किया। मेरठ की गेंदबाज उन्नति को चार रन देकर तीन विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंडर-17 का चौथा मैच प्रयागराज मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला जाना था लेकिन प्रयागराज मंडल में कस्तूरबा की खिलाड़ी होने के कारण प्रयागराज मंडल को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग का उद्घाटन मैच शहर के क्रिश्चियन मैदान पर प्रयागराज मंडल और चित्रकूट मंडल के बीच खेला गया। उद्घाटन मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने चित्रकूट मंडल को 27 रनों से पराजित किया। प्रयागराज मंडल की आस्था मिश्रा 51 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। इसी मैदान पर दूसरे मैच में अलीगढ़ मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 143 रनों से पराजित किया। अलीगढ़ मी वंदना ने 3 रन देकर 6 विकेट लिए उसे प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। नेहरू स्टेडियम में अंडर-19 का मैच बनारस मंडल और बरेली मंडल के बीच खेला गया। बनारस ने बरेली को 9 विकेट से हराया। एक अन्य मुकाबले में मेरठ मंडल ने लखनऊ मंडल को 109 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य हिमांशु यादव, सुमन यादव, डॉ. पदम सिंह, हरप्रसाद यादव, प्रशांत चतुर्वेदी, मयंक यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चित्रगुप्त इंटर काॅलेज के प्रबंधक वेदप्रकाश सक्सेना ने की।


व्यायाम शिक्षक निभा रहे बड़ी जिम्मेदारी
प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार, कन्हैयालाल, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, कलीमखन, कौशलेंद्र, रविलाल, रश्मी सिंह, अजीत कुमार, राजकुमार, उमेश चंद्र, पुरेंद्र, सुभाष यादव, प्रमोद कुमार, सविता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed