फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moon School Olympics: Players battled to the last for victory

मून स्कूल ओलंपिक : जीत के लिए अंतिम क्षण तक जूझे खिलाड़ी

Fri, 07 Nov 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Moon School Olympics: Players battled to the last for victory
मून स्कूल ओलंपिक : 
आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) शास्त्रीपुरम में चल रहे रिया फाउंडेशन मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक के छठवें दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जीत के लिए अंतिम क्षण तक खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी से जूझते दिखे। 19वें मून स्कूल ओलंपिक का होस्ट डीपीएस ताज सिटी और मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को जिम्नास्टिक, वॉलीबाॅल, हैंडबाॅल, ताइक्वांडो और खो-खो के फाइनल मुकाबले खेले गए।मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित और मून स्कूल आयोजन समिति के संयुक्त सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि ओलंपिक में 250 से अधिक स्कूलों के 15000 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुरारी लाल गोयल, प्रांजल शर्मा, नुकुल मनचंदा, दीक्षा गर्ग, शौर्य मनी गर्ग, मयंक शर्मा, अभिषेक चौहान, सोनी त्रिपाठी, इंजीनियर आफरीन, मोहित बंसल, नितिन मित्तल, प्रशांत सागर, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम

ताइक्वांडो : डीपीएस के खेल मैदान पर बालिका अंडर-19 के फाइनल मुकाबलों में 17 अंकों के साथ गायत्री पब्लिक स्कूल-2 प्रथम, 11 अंकों के साथ सेंट एंड्रूज द्वितीय, 10 अंकों के साथ कर्नल ब्राइटलैंड तीसरे स्थान रहा। अंडर-19 बालक में सेंट सीएफ एंड्रूज 18 अंकों के साथ प्रथम, गायत्री पब्लिक स्कूल 14 अंकों के साथ द्वितीय और सन फ्लाॅवर 13 अंकों के साथ तृतीय रहा। अंडर-14 बालिका में 22 अंकों के साथ गायत्री पब्लिक स्कूल-2 प्रथम, सेंट एंड्रूज 19 अंकों के साथ द्वितीय और कर्नल ब्राइटलैंट 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 बालक में सेंट एंड्रूज 32 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। 12 अंकों के साथ गायत्री पब्लिक स्कूल-2 द्वितीय और 6 अंकों के साथ एमडी जैन कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैंडबाल : डीपीएस शास्त्रीपुरम मैदान पर हैंडबाल बालिका और बालक के हुए फाइनल मुकाबलों में केंद्रीय विद्यालय-1 क्वीन विक्टोरिया बालिका काॅलेज को हराकर चैंपियन बना। हैंडबाल बालक के फाइनल में बाॅस्टन पब्लिक स्कूल टीम ने मांगलिक शिक्षा केंद्र की टीम को हराकर मुकाबला जीता।

वॉलीबाॅल : बालीबाॅल के फाइनल मुकाबले में सेंट सीएफ एंड्रूज विजेता और कर्नल ब्राइटलैंड उपविजेता रहा।

जिम्नास्टिक : सीनियर वर्ग अंडर-19 बालिका और बालक में गायत्री पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की टीम दोनों वर्गों में उपविजेता रही। जूनियर वर्ग अंडर-14 बालक-बालिका में सेंट एंड्रूज प्राइमरी विजेता और गायत्री पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।
----------



19वें मून स्कूल ओलंपिक का रंगारंग समापन आज


मून स्कूल ओलंपिक का रंगारंग समापन शुक्रवार को डीपीएस शास्त्रीपुरम मैदान पर होगा। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। ओवरऑल विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन समिति के संयुक्त सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राज्यसभा नवीन जैन, विधायक एत्मादपुर डाॅ. धर्मपाल सिंह, बीएन ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल होंगे।

विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक और सर्किल हैड केनरा बैंक रजनीकांत, डावर ग्रुप के चेयरमैन पूरन डावर, एसकेएस इंफ्रा के चेयरमैन संतोष शर्मा, समाजसेवी कुलदीप पाठक, टीसा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कालरा होंगे। इस मौके पर मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति के संरक्षक विजय किशोर बंसल, पार्क्स एक्सपोर्ट डायरेक्टर नजीर अहमद, मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष डाॅ. बीना लवानियां, स्टोनमैन निदेशक रजत अस्थाना, पैसालो के निदेशक हरीश सिंह, आयोजन समिति सचिव इंजी. उमेश शर्मा, डीपीएस शास्त्रीपुरम के प्रधानाचार्य आरके पांडे, डीपीएस ताज सिटी के प्रधानाचार्य शिव कटोर, केएन कौशिक, हरी सिंह यादव, विश्वनिधि मिश्रा, मनीष तिवारी और जीसी तिवारी आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed