फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moon School Olympics: DPS and St Andrews teams become chess masters

मून स्कूल ओलंपिक : डीपीएस और सेंट एंड्रूज टीमें बनी शतरंज की बाजीगर

Mon, 03 Nov 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Moon School Olympics: DPS and St Andrews teams become chess masters
मून स्कूल ओलंपिक
आगरा। डीपीएस शास्त्रीपुरम में चल रहे खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक में दूसरे रविवार को शतरंज के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए। चार वर्गों में हुई शतरंज प्रतियोगिता में डीपीएस शास्त्रीपुरम और सेंट एंड्रूज स्कूल ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। ट्राॅफी पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल गए। विजयी टीमों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बैडमिंटन और योग सहित अन्य खेलों के कड़े मुकाबले हुए। मून स्कूल ओलंपिक का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। मून टीवी निदेशक राजीव दीक्षित ने बताया कि रविवार को शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम जारी किए गए। शतरंज में सीनियर और जूनियर बालिका वर्ग में डीपीएस शास्त्रीपुरम ने बाजी मारी। वहीं सीनियर बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज और जूनियर में सेंट एंड्रूज कमलानगर विजेता रहा। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को अतिथि लव गोयल, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट, निहारिका शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, कुलकुल शर्मा, राजेश गोयल, संजीव चौबे ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किए।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम......

शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका में डीपीएस शास्त्रीपुरम 17.5 अंकों के साथ विजेता, सेंट एंड्रूज कमलानगर 16 अंकों के साथ उपविजेता रही। कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-19 बालक में सेंट एंड्रूज 19 अंकों के साथ प्रथम, सेंट क्लीयर द्वितीय और कर्नल ब्राइटलैंड तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 शतरंज में डीपीएस शास्त्रीपुरम 11 अंकों के साथ प्रथम, गणेश राम नागर विद्या मंदिर 9 अंकों के साथ द्वितीय और कर्नल ब्राइट लैंड स्कूल 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बालक अंडर-14 में सेंट एंड्रूज कमलानगर 15 अंकों के साथ प्रथम, डीपीएस शास्त्रीपुरम 15 अंकों के साथ द्वितीय और कर्नल ब्राइट लैंड स्कूल 14.5 अंकों के साथ तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन अंडर-14 का सिरमौर बना एसआरसीएस
डीपीएस शास्त्रीपुरम में रविवार को बैडमिंटन अंडर-14 बालक-बालिका में एसआरसीएस सिरमौर बना। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में एसआरसीएस ने बालिका वर्ग में जीडी गोयनका को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं बालक वर्ग में एसआरसीएस ने सेंट एंड्रूज कमलानगर को 2-0 से हराया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में अंडर-14 बालिका में जीडी गोयनका ने कर्नल ब्राइटलैंड को 2-0 से और एसआर सीएस ने सेंट काेनार्ड को 2-0 से हराया। अंडर-14 बाॅयज सेमीफाइनल में एसआरसीएस ने गायत्री पब्लिक स्कूल को 2-0 और सेंट एंड्रूज कमलानगर ने सेंट एंड्रूज बरौली अहीर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

डीपीएस ताज सिटी में हुए स्केटिंग के मुकाबले
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेलवे अधिकारी अरुण त्रिपाठी, डाॅ. अरुण कपूर और अक्षित कपूर, शिवांजल शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक स्कूलों के 450 बच्चे भाग ले रहे हैं। एडजस्टेबल, क्वाड्स, इनलाइन और अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले हुए। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में एडजस्टेबल फाइनल खेला गया। सभी आयु वर्ग में क्वाड्स के सेमीफाइनल और इनलाइन श्रेणी के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान प्रतियोगिता के कन्वीनर मनोज शर्मा, तकनीकी प्रमुख अजय कुमार, नीतेश नोहरवार, मुख्य रेफरी मनोज भदौरिया, अभिषेक कुमार रहे।


क्वाड्स के फाइनल आज

स्केटिंग के इनलाइन श्रेणी के सेमीफाइनल और फाइनल सोमवार को खेले जाएंगे। कन्वीनर मनोज शर्मा ने बताया कि सभी मैच सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। इस दौरान मून स्कूल ओलंपिक आयोजन सचिव राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, नंदी रावत ,भानु प्रताप सिंह, सोमेश दुबे, ताराचंद, मनीष, दीपक, नवज्योत रंधावा, तुषार, आशीष, प्रदीप, अनुज, विनीत, अनुराग और हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed