{"_id":"669b418cffe3cf4e780fd8cd","slug":"monkeys-tore-bag-of-bike-such-things-scattered-from-it-crowd-gathered-to-watch-police-had-to-be-called-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक के बैग को बंदरों ने फाड़ा तो उसमें से बिखर गई ऐसी चीज...देखने के लिए जुटी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक के बैग को बंदरों ने फाड़ा तो उसमें से बिखर गई ऐसी चीज...देखने के लिए जुटी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस
Sat, 20 Jul 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:06 PM IST
सार
आगरा कलेक्ट्रेट में बंदरों की शरारत ने सबके होश उड़ा दिए। बंदरों ने यहां खड़ी एक बाइक का बैग फाड़ दिया। इस बैग से ऐसे ढक्कन निकले, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। मौके पर पुलिस बुला ली गई। ये ढक्कन शराब की बोतलों के निकले। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
बंदरों ने फाड़ बाइक का बैग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को बंदरों ने एक बाइक पर लगा बैग फाड़ दिया। अंग्रेजी शराब की बोतलों के ढक्कन देख भीड़ जुट गई। बाइक चालक भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आबकारी विभाग से ढक्कन सील कराए।
कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को एक बाइक खड़ी थी। इस दौैरान बंदरों ने उसका बैग फाड़ दिया। उसमें से अंग्रेजी शराब के ढक्कन गिरने लगे। बंदर उनसे खेलने लगे। शराब के ढक्कन देख भीड़ और पुलिस आ गई। आबकारी विभाग को सूचना दी। आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने 22 ढक्कन सील किए।
उनका कहना है कि जांच में ढक्कन अवैध पाए गए हैं। बाइक सादाबाद के थरैरा निवासी नेत्रपाल के नाम है।