फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys in government offices to be captured starting today; the Municipal Corporation has been entrusted with the responsibility, and teams will release them into forest areas.

Agra News: आज से सरकारी दफ्तरों में पकड़े जाएंगे बंदर, नगर निगम को दी गई जिम्मेदारी, टीमें वन क्षेत्र में छोड़ेंगी

Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Monkeys in government offices to be captured starting today; the Municipal Corporation has been entrusted with the responsibility, and teams will release them into forest areas.
ताजमहल में बंदर

विज्ञापन
आगरा। शहर में एक साल बाद फिर से बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा। बीते साल नगर निगम से यह जिम्मेदारी हटाकर वन विभाग को सौंप दी गई थी। आवासीय क्षेत्रों में बंदरों से हो रही परेशानी को देखते हुए शासन ने अदालत के आदेश के बाद अब नगर निकायों को ही बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर निगम बृहस्पतिवार से सरकारी दफ्तरों से बंदरों को पकड़ने की शुरुआत करने जा रहा है। इस बार बंदरों की नसबंदी करने की जगह उन्हें वन विभाग के चिह्नित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि सबसे पहले सरकारी कार्यालयों, ताजमहल व अन्य स्मारकों, सरकारी अस्पतालों, स्टेशनों पर बंदर पकड़े जाएंगे। जिन सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा लोग आते हैं, सबसे पहले वहां अभियान चलेगा।
विज्ञापन

शुरुआत में एक टीम बंदर पकड़ेगी, कुछ दिनों बाद दो टीमें यह काम करेंगी। शहर में 1.25 लाख से ज्यादा बंदर हैं, जिनमें अल्फा बंदरों को पकड़ने पर टीम का विशेष ध्यान रहेगा। यही बंदर टोलियों की अगुवाई करते हैं और खूंखार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूमेरिक्स
1.25 लाख है बंदरों की अनुमानित संख्या
5000 अल्फा बंदर कर रहे टोलियों की अगुवाई
15000 बंदरों की पूर्व में हो चुकी नसबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed