फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys attack on Sadhu Mai Ashram Employee Vrindavan

मथुराः बंदरों ने आश्रम के कर्मचारी पर हमला किया, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

Mon, 19 Aug 2019 07:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 19 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attack on Sadhu Mai Ashram Employee Vrindavan
साधुमाई आश्रम में बंदरों के हमले से घायल कर्मचारी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
रंगजी बगीचा के निकट साधु माई आश्रम के एक कर्मचारी पर बंदरों ने हमला कर कई जगह काट लिया। खून से लथपथ कर्मचारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। आश्रम के महंत एवं कर्मचारियों में जिला प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर साधुमाई आश्रम में कर्मचारी विश्वनाथ (55) प्रसाद पाने के लिए रसोई की तरफ जा रहा था। तभी करीब 30-40 बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने उसे जमीन में गिरा लिया और उसके पीठ, पेट, पैर और हाथ पर काट लिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आश्रम के अन्य कर्मचारी उसके पास पहुंचे और लाठियां लेकर उसे बचाया। जगह-जगह से खून निकलने पर कर्मचारी घायल विश्वनाथ को निजी अस्पताल ले गए। 

आश्रम के महंत राधिका प्रसाद ब्रह्मचारी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बंदरों के उत्पात के कारण लाखों रुपये खर्च कर आश्रम को लोहे की जाली से बंद किया है।

आश्रम से बाहर निकलने पर ही बंदर हमला कर रहे हैं। सांसद हेमा मालिनी ने चुनाव से पूर्व बंदरों की समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस समस्या का निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed