फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkey was stuck in cot for four days rescue was done

UP: एटा के मारहरा में 4 दिन से चारपाई में फंसा था बंदर, निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाए लोग; ऐसे किया रेस्क्यू

Mon, 02 Sep 2024 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 12:56 PM IST
सार

एटा के कस्बा मारहरा में एक बंदर चार दिनों से चारपाई में फंसा हुआ था। क्षेत्रीय लोग उसे चाहते हुए भी नहीं निकाल पा रहे थे। वजह है उसके आसपास मौजूद बंदरों का झुंड़, जिसकी वजह से लोग चारपाई तक नहीं पहुंच पाए। चार दिन बाद उसका रेस्क्यू किया गया। 
 

विज्ञापन
monkey was stuck in cot for four days rescue was done
बंदर किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मारहरा कस्बा के मोहल्ला कम्बोह दक्षिणी में एक बंदर का बच्चा चारपाई की रस्सी में फंस गया। बंदरों का झुंड लगातार वहां बना रहा और लोग उसके पास नहीं जा सके। इसके चलते चार दिन तक वो फंसा रहा। रविवार को गोरक्षा वाहिनी ने योजनावद्ध तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बंदरों को भगाकर बच्चे को निकाला।
विज्ञापन





29 अगस्त को बंदर का बच्चा छत पर पड़ी चारपाई पर खेलते समय इसकी रस्सियों में बुरी तरह फंस गया था। इसके बाद वहां दर्जनों की संख्या में बंदरों का जमघट लग गया। कोई भी मौके पर जाकर बंदर के बच्चे को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। एक-एक कर तीन दिन गुजर गए। चौथे दिन रविवार को इसकी सूचना गोरक्षा वाहिनी को मिली, तो टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


टीम के लोगों ने सबसे पहले वहां एकत्रित बंदरों को भगाया और आसपास की छतों पर लाठियां लेकर खड़ा कर दिया। जिससे कि रेस्क्यू दौरान बंदर हमला न कर दें। इसके बाद रस्सी में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसको दूध आदि दिया और मुक्त कर दिया। सोनू शर्मा, शशांक यादव, जीतू, शादाब, बसंत कुमार, विजय राजपूत टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed