फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money withdrawn from account through online fraud returned

Agra News: ऑनलाइन ठगी कर खाते से निकाली धनराशि कराई वापस

Sat, 21 Sep 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Money withdrawn from account through online fraud returned
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी निवासी एक युवक के खाते से ऑनलाइन ठगी कर 30 हजार रुपये निकाले गए थे। मामले में एसपी विनोद कुमार से शिकायत की गई थी। जांच कर रही साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को खाते से निकाली गई धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई है।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी विकास शर्मा करीब एक सप्ताह पूर्व ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए थे। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके बैंक खाते संबंधी गोपनीय जानकारी लेने के बाद खाते से 30 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने 1930 पर करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक से की थी। एसपी ने मामले की जांच साइबर थाना पुलिस को सौंपी थी। शनिवार को साइबर एक्सपर्ट जोगेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, सरयू और गौरव सवेदिया ने पीड़ित के खाते से निकाली गई 30 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। ऑनलाइन ठगी कर खाते से निकाली गई धनराशि वापस मिलने के बाद विकास ने साइबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed