फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money will reach the parents' account directly

अभिभावकों के खाते में सीधे पहुंचेंगे पैसे

Mon, 20 Sep 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Money will reach the parents' account directly
आगरा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क दिए जाने वाले यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूते-मोजे की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार माता-पिता या अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि डाली जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी की यूनिफार्म, स्वेटर, बैग व जूते-मोेजे खरीदने के लिए 1056 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दो यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये, एक स्वेटर के लिए 200 रुपये, एक जोड़ी जूते के लिए 135 रुपये और एक जोड़ी मोजे के लिए 21 रुपये के अलावा स्कूल बैग के लिए 100 रुपये दिए जाएंगे। विभाग की ओर से इसकी तैयारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस व्यवस्था से परिषदीय स्कूलों के शिक्षक खुश हैं। उनका कहना है कि उनके गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति मिलेगी। अभिभावक अच्छी गुणवत्ता की यूनिफॉर्म व बाकी वस्तुएं खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक महेश चंद्र ने बताया कि यूनिफॉर्म, बैग, स्वेटर व जूते-मोजे की धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में भेजने से पूर्व की तैयारियां विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी। इस संबंध में मंडल के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमीशनखोरी पर लगेगी लगाम
‘सरकार की ओर से अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म, स्वेटर, बैग व जूते-मोेजे की धनराशि भेजने का निर्णय सराहनीय है। इससे कमीशनखोरी रुकेगी। अभिभावक खुद अच्छी गुणवत्ता की वस्तुएं खरीद सकेंगे। यह व्यवस्था इसी वर्ष के लिए नहीं, बल्कि स्थायी होनी चाहिए। इससे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति मिलेगी।’ - बृजेश दीक्षित, जिलामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ

स्कूल महानिदेशक की वीडियो कांफ्रेंसिंग आज
स्कूल महानिदेशक विजय किरन आनंद की की सोमवार को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। इसमें यूनिफार्म, बैग, स्वेटर व जूते-मोजे की अभिभावकों के बैंक खाते में भेजने के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। पुस्तक वितरण, मिशन कायाकल्प आदि बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed