{"_id":"63dfac1f253de821de5519ab","slug":"money-was-stolen-by-breaking-glass-of-car-of-relatives-who-came-to-marriage-ceremony-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: लग्न समारोह में कार से आए थे रिश्तेदार, वापस लौटे तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: लग्न समारोह में कार से आए थे रिश्तेदार, वापस लौटे तो उड़ गए होश
Sun, 05 Feb 2023 06:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:46 PM IST
सार
गांव में लग्न समारोह में कुछ रिश्तेदार अपनी कार से आए थे। कार को समारोह स्थल से कुछ दूर खड़ा करने के बाद वे कार्यक्रम में चले गए। जब वे वापस आए, तो कार की हालत देख होश उड़ गए।
विज्ञापन
कार के शीशे तोड़े (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव में लग्न समारोह के दौरान जो हुआ, उससे हंगामा खड़ा हो गया। किसी ने दो कारों के शीशे तोड़कर 96 हजार रुपये चोरी कर लिए। दूल्हे के रिश्तेदार दो फरवरी की रात लग्न व टीका समारोह में शामिल होने आए थे। गांव के ही दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन
गांव पिथनपुर निवासी देवेश कुमार तिवारी ने गांव के ही बहोरी लाल और दिवारीलाल को नामजद किया है। दो अज्ञात भी बताए हैं। कहा कि दो फरवरी की रात करीब 10.30 बजे भाई गौरव तिवारी का लग्न समारोह घर पर चल रहा था। इसमें शामिल होने के लिए बरेली और पीलीभीत के रिश्तेदार आए थे।
विज्ञापन
एक ईको कार का शीशा तोड़कर 16500 रुपये और बेग व जरूरी डायरी चोरी कर ली गई। जबकि दूसरी कार का चालक की साइड का शीशा तोड़कर डेशबोर्ड से 80 हजार रुपये पार कर दिए। दोनों कारों से 96 हजार 500 रुपये की चोरी की गई। थाना प्रभारी छत्तर पाल सिंह ने बताया कि कितनी रकम चोरी हुई है, यह जांच का विषय है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों को आरोपी बताया है उनसे रंजिश चल रही है।
विज्ञापन