फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molesting sisters returning home from bank

बैंक से घर लौट रही बहनों के साथ छेड़छाड़

Wed, 12 Jan 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
molesting sisters returning home from bank
भोगांव। थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बैंक से घर वापस लौट रही दो बहनों के साथ एक शोहदेे व उसके साथी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों बहनों के साथ हाथापाई कर दी। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। बताया है कि मंगलवार की शाम करीब तीन बजे वह बहन के साथ बैंक से घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ला हथियापौर निवासी युवक अपने एक अन्य साथी के वहां आ गया। उसके व बहन के साथ अश्लील बातें करने लगा। उसके व बहन के चेहरे से दुपट्टे को हटा दिया। अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन

जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग व राहगीर एकत्र हो गए। तब आरोपी व उसका साथी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed