फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molestation victim commits suicide in firozabad

फिरोजाबाद: छेड़छाड़ से आहत बीए की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Sat, 22 Feb 2020 05:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 05:11 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश से आहत बीए की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Molestation victim commits suicide in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में भाग लेने गई बीए की छात्रा को बरात में आए युवक ने घर में अकेला देख बुरी नीयत से पकड़ लिया था। छात्रा की चीखपुकार पर मोहल्ले के लोग दौड़े तो युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन


घटना से आहत छात्रा ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।  
विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 फरवरी को पाढ़म से बरात आई थी। इस बरात में दीपपुर निवासी युवक भी शामिल होने आया था। उसकी यहां रिश्तेदारी है। 17 फरवरी को छात्रा शादी समारोह में से अपने घर आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर की थी छेड़छाड़

आरोप है कि छात्रा के पीछे युवक बाइक से आया और घर में अकेली छात्रा को देखकर घुस गया। युवक ने छात्रा को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा की चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग पहुंचे तो युवक बाइक लेकर भाग गया। 

छात्रा ने घटना से परिवारीजनों को अवगत कराया। घटना के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी। शुक्रवार शाम को पीड़ित छात्रा ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन जब तक उसे उपचार को ले जाते, उसकी मौत हो गई। 

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed