{"_id":"5f9177243c4e1a1c591d039f","slug":"molestation-victim-14-year-old-girl-committed-suicide-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, गांव के ही युवक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आहत 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, गांव के ही युवक पर मुकदमा
Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर क्षेत्र में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नसीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का शव सुबह भूसे के कमरे में फंदे से लटका मिला। किशोरी की मां पशुओं के लिए भूसा लेने पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हो सकी। किशोरी की मौत से परिवार चीखपुकार मच गई। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर बाहर रखा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी के पिता ने बताया कि गांव का एक युवक की उनकी बेटी का परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से बेटी परेशान थी। उन्होंने कई बार युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुई।
विज्ञापन
बुधवार को भी युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में किशोरी के पिता ने गांव के युवक महादेव के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश कर रही है।