फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mohammad ali driving E rickshaw on parikrama marg during mudiya purnima mela govardhan

भाईचारे की मिसाल: 35 वर्षों से श्रद्धालुओं को गिरिराज की परिक्रमा करा रहे मोहम्मद अली

Fri, 12 Jul 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mohammad ali driving E rickshaw on parikrama marg during mudiya purnima mela govardhan
ई-रिक्शा से श्रद्धालुओं को ले जाते मोहम्मद अली - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक मानी जाती है। इस आस्था के सैलाब में धार्मिक सद्भाव भी शामिल है। मुस्लिम समाज से जुड़े कई लोग न सिर्फ श्रद्धालुओं को गिरिराज जी की परिक्रमा करा रहे हैं, बल्कि भक्तों को ब्रज दर्शन भी करा रहे हैं।
विज्ञापन


गिरिराज जी की परिक्रमा 21 किमी की है, जो लोग पैदल नहीं चलते हैं वे ई-रिक्शा से गिरिराज जी की परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा मार्ग पर इसके लिए कई लोग रिक्शा चलाते हैं। मोहम्मद मुन्ना अली भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं, जो परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा चलाते हैं।   
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 55 वर्ष है और वे 35 साल से श्रद्धालुओं को गिरिराज जी की परिक्रमा करा रहे हैं। मोहम्मद अली पहले रिक्शा से श्रद्धालुओं का गिरिराज जी की परिक्रमा कराते थे। अब उनको शासन की योजना में ई-रिक्शा मिला तो उससे परिक्रमा कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हो रहा मेला

मथुरा के गोवर्धन में आस्था और विश्वास का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 12 जुलाई से शुरू हो रहा है। मुड़िया मेला में पग-पग पर आस्था दिखना शुरू हो गई है। श्रद्धालु तेज धूप, कंकड़ पत्थर की चुभन को पीछे छोड़ परिक्रमा लगा रहे हैं। वहीं भीड़ की अधिकता के कारण श्रद्धालु इस बार दंडवती परिक्रमा नहीं कर सकेंगे। 

गिरिराज जी के प्रमुख मंदिरों में सजावट की जा रही है। परिक्रमा मार्ग में धार्मिक आयोजनों से रौनक बढ़ गई है। दानघाटी, मुकुट मुखारविंद, जतीपुरा मुखारविंद मंदिर, मानसी गंगा, लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि को सजाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से परिक्रमा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में पुलिस की अस्थाई चौकी एवं वॉच टॉवर बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed