फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   modi ki man ki bat

छात्र-छात्राओं ने मोदी को सुना

Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
modi ki man ki bat
कोसीकलां में पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए बच्चे। - फोटो : KOSI
कोसीकलां। आगामी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के छात्र छात्राओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को चंद्रयान की कहानी से सफलता और विफलता का मतलब समझाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के इस लाइव शो के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में टेलीविजन व प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गयी थी।
11 बजे से ही बच्चे विशेषकर हाईस्कूल, इंटर के छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा देखने सुनने के लिए डटे रहे। जैसे ही पीएम मोदी दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडिएम से बच्चों के सामने आए तो बच्चों ने उनसे सवाल शुरू कर दिए। किसी ने पूछा कि परीक्षा के समय शिक्षक की क्या भूमिका होनी चाहिए, किसी ने कहा कि योग की क्या भूमिका है।
विज्ञापन

किसी ने टाइम मैनेजमेंट पर सवाल किया, तो किसी ने पूछा कि परीक्षा के डर का कैसे सामना करें। प्रधानमंत्री ने सभी सवालों का जबाव दिया। सरस्वती विद्या मंदिर, एमडी जैन पब्लिक स्कूल, एसपीएस इंटरनेशनल एकेडमी, विद्या देवी जिंदल स्कूल में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बच्चों को लाइव दिखाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed