फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   modern bus station will be built in Agra traffic system will improve

UP: आगरा में बनेगा आधुनिक बस अड्डा, सुधरेगी यातायात व्यवस्था; मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

Sat, 28 Jun 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 09:21 AM IST
सार

आगरा में आधुनिक बस अड्डा बनाया जाएगा। यहां पर सुविधाएं भी बेहतरीन मिलेंगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुधार पर भी मंथन किया गया। 
 

विज्ञापन
modern bus station will be built in Agra traffic system will improve
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के यातायात में सुधार करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। इसमें एआरटीओ, नगर निगम के अफसर और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा आगरा में निजी बसों के लिए अलग से बस अड्डा बनाए जाने पर भी विचार किया गया। दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने पर आधुनिक बस अड्डा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सभागार में शुक्रवार को आयोजित आरटीए की बैठक में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बस अड्डे की स्थापना के लिए प्रयास करने के निर्देश आरटीओ अधिकारियों को दिए। ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि आगरा से बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटक प्राइवेट वाहनों का उपयोग करते हैं। उनके लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं युक्त बस अड्डे की स्थापना के लिए संभावना तलाशनी होगी। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को अच्छा अहसास हो सके।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन के 2318 परमिट निरस्त
बैठक में बताया गया कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम से दिसंबर 2016 तक 3035 सीएनजी ऑटो परमिट जारी किए गए। इसके बाद नवीन परमिट जारी करने पर रोक लगा दी गई। कई बार अवगत कराने के बाद भी सीएनजी ऑटो रिक्शा धारकों ने परमिट नवीनीकरण और फिटनेस नहीं कराई। इस पर कमिश्नर ने 2318 परमिट निरस्त कर दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मथुरा- वृंदावन में श्रद्धालु- तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए नवीन परमिट जारी किए जाएं। इसके लिए 200 सीएनजी ऑटो रिक्शा परमिट ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से जारी करने का फैसला हुआ। इसके लिए आवश्यक शर्तें भी तय की गईं। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, उप परिवहन आयुक्त विदिशा सिंह, आरटीओ अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed