{"_id":"666f3c74a1cdb1d2d90be174","slug":"mobile-stolen-from-aligarh-recovered-in-kasganj-kasganj-news-c-175-1-mt11003-116699-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अलीगढ़ से चुराए मोबाइल कासगंज में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अलीगढ़ से चुराए मोबाइल कासगंज में बरामद
Mon, 17 Jun 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ से चुराए एक ही कंपनी के 42 मोबाइल फोन रविवार को बरामद कर लिए। इसके साथ ही तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
कासगंज कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि अलीगढ़ में थाना बन्ना देवी में 30 मई को मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले अभियुक्त कासगंज शहर में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई और तीन युवकों को अशोक नगर किले के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से अलीगढ़ में चुराए गए 42 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। पूछताछ में तीनों युवकों ने अपने नाम अंकित, सचिन शर्मा एवं शुभम गोयल निवासीगण सूतमील वीमानगर थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ बताया।
इनके खिलाफ मोबाइल चोरी का मुकदमा थाना बन्ना देवी में दर्ज है। सीओ सदर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तीनों अभियुक्तों ने अलीगढ़ से मोबाइल चुराए थे। सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के पास से चोरी के 42 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। यहां पर तीनों अभियुक्त चुराए गए मोबाइलों को बेचने की फिराक में थे।