{"_id":"624740bd502ffb258b11269e","slug":"mobile-snacher-arrested-mainpuri-news-agr5289230116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठाह पुल के पास पकड़ा मोबाइल लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठाह पुल के पास पकड़ा मोबाइल लुटेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। चौकी क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व एक राहगीर से झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से चोरी का मोबाइल और तमंचा कारतूस मिले। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि कुसमरा क्षेत्र में 24 मार्च को गांव जवापुर के रहने वाले कुल्दीप शर्मा का मोबाइल छीन लिया गया था। शिकायत पर 25 मार्च को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज कुसमरा रूपेश वर्मा को सूचना मिली कि एक संदिग्ध किठाह पुल के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम धीरज कुमार निवासी शिवपुर किशनी बताया। उसके साथ मौजूद एक साथी चकमा देकर भाग गया। धीरज ने भागे हुए साथी का नाम गौरव चतुर्वेदी बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर मोबाइल लूटनेे की वारदात भी कबूल की। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा कारतूस भी मिला। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को न्यायालय में पेश किया गया है।