फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile snached, photo journalist

बाइक सवार बदमाशों ने छीना छायाकार का मोबाइल

Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
mobile snached, photo journalist
मैनपुरी। आगरा रोड बाईपास पर शनिवार की सुबह बाइक से शहर आ रहे एक फोटो जर्नलिस्ट (छायाकार) का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीन लिया। छायाकार ने एक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह निवासी नरेंद्र सिंह समाचार पत्र में छायाकार हैं। शनिवार की सुबह वह अपनी बाइक से शहर आ रहे थे। जब वह आगरा बाईपास रोड बजरंग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक किया। बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने झपट्टा मारकर नरेंद्र का शर्ट की जेब में रखा मोबाइल निकालने की कोशिश की। इस बीच नरेंद्र ने जेब पर हाथ लगा लिया, लेकिन लुटेरों ने उनकी बाइक में धक्का मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। इस दौरान नरेंद्र ने एक बदमाश की शर्ट पकड़ ली, लेकिन वह छुड़ाकर तेजी के साथ करहल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर पर चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है। मोबाइल बरामदगी के साथ ही जल्द ही आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed